धर्मशाला में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण का किया शुभारंभ  

धर्मशाला, ।शहरी क्षेत्र धर्मशाला का वयस्क बीसीजी टीकाकरण सत्र का शुभारंभ जोनल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ राजेश गुलेरी को वैक्सीन लगाकर किया गया जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद, राजेंद्र कुमार सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा, विभाग के कर्मचारी तथा धर्मशाला शहर के निवासियों को भी इस अवसर पर बीसीजी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बीसीजी वैक्सीन भारत में 1921 से जन्म के समय नवजात शिशुओं को दी जाती है. यह 180 देशो में 100 से अधिक वर्षों से छोटे बच्चों को टीबी के गंभीर रूपों से बचाने के लिए दिया जाता रहा है वयस्कों में बीसीजी की अतिरिक्त डोज प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ा देती है. वयस्क बीसीजी टीकाकरण  भारत में 274 जिलों में दिया जा रहा है यह टीकाकरण हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों कांगड़ा किन्नौर बिलासपुर सिरमौर मंडी एवं उना में मार्च महीने से शुरू हुआ है जो 3 महीने तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक कांगड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 786 सत्र लगाए जा चुके हैं और एक लाख सहमत लाभार्थियों में से 30,627 लोगों को टीका लगाया जा चुका है

उन्होंने बताया कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण के लिए 60 वर्ष से अधिक सभी व्यक्ति तथा 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में जिस व्यक्ति को शुगर की समस्या, कुपोषण, धूम्रपान तथा पहले टीबी से ग्रसित हो या टीबी रोगी के संपर्क में रहे व्यक्ति टीकाकरण के लिए पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल के आई मोबाइल यूनिट में हर सोमवार और वीरवार को वस्यक बीसीजी का टीकाकरण किया जाएगा । उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि  यदि आप और आपके परिवार के सदस्य इस वैक्सीन के पात्र है तो आए और इस अवसर का लाभ उठाएं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।