हमीरपुर जिले में चौथे दिन दाखिल हुए कुल 9 नामांकन पत्र. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 3, सुजानपुर विस क्षेत्र में 5 और बड़सर में एक नामांकन

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 2 कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल हैं।
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सतपाल सिंह रायजादा के बाद उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी ने कांग्रेस की कवरिंग कैंडीडेट के रूप में पर्चा भरा। भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

उधर, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भी शुक्रवार को ही पर्चे भरे। राजेंद्र राणा के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में उनकी धर्मपत्नी अनीता कुमारी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों अनिल राणा और राजेश कुमार ने भी पर्चे भरे।
विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में शुक्रवार को केवल भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।