खूंखार बाघ ने खूंटे में बंधे बछड़े को बनाया शिकार

जवाली,

उपमंडल जवाली के तहत पड़ने वाले पंचायत आंवल ठेहडू में वीरवार रात बिहारी लाल पुत्र कमल शर्मा का गौशाला में बंधे बछड़े को बांध ने मौत के घाट उतार दिया। आए दिन यहां ग्रामीण इलाकों में वन्य जीवो की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। वन्य जीव आए दिन ग्रामीण इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वन विभाग आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। वहीं दो दिन पहले ठेहडू पंचायत के साथ लगती पंचायत भलाड में भी एक गाय को मौत के घाट उतारा था ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़वाने की मांग की है। वहीं कमल शर्मा ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है की उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा।

जब इस बारे में पंचायत आंवल ठेहडू के प्रधान केवल चौहान से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं मौके पर गया था हर रोज बांध के आतंक से लोग परेशान हैं। रात को लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कमल शर्मा का परिवार गरीब है ओर इन्हें उचित मुआवजा दिया जाएं और वन विभाग से मांग की है की आंवल ठेहडू में पिंजरे लगाकर बाघ को पकड़ा जाए ताकि कोई घटना ना हो सके।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।