हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथियां तय

हमीरपुर 25 जुलाई।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथि तय कर दी है। अलग-अलग पंचायतों में ये बैठकें पहली अगस्त से 7 अगस्त तक होंगी। इन बैठकों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को मंजूरी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों से ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेने की अपील की है।
उपायुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहली अगस्त को ग्राम पंचायत चलोह, दाड़ला, डूहक, खैरी, लंबरी, पटलांदर, अमलैहड़, बदारन, बैहरड़ गलोड़ खास, गौना, हड़ेटा, जसाई, कश्मीर, सरेड़ी, बगवाड़ा, बजरोल, बारीं, अघार, अमरोह (हमीरपुर ब्लॉक), बफड़ीं, बलोह, भगेटू, छयोड़ी, अमरोह (भोरंज ब्लॉक), बडैहर, बाहनवीं, भलवाणी, भौंखर, भुक्कड़, बल्ह बिहाल, बल्याह, बड़ाग्रां, भैल, बिझड़ी और चकमोह में ग्राम सभा की बैठक होगी।
इसी प्रकार, 2 अगस्त को ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी, चमनेड़, चंगर, चौकी कनकरी, देई का नौण, भकेड़ा, धमरोल, धीरड़, गरसाहड़, हनोह और झरलोग में ग्राम सभा होगी।
3 अगस्त को ग्राम पंचायत बनाल, बलेहू, बीड़-बगेहड़ा, चबूतरा, चमियाणा, पनोह, री, बढेड़ा, बसारल, बटराण, भदरूं, भरमोटी खुर्द, दंगड़ी, धनेटा, कंडरोला प्लासी, मनसाई, रंगस, उटटप, भटेड़, भेरड़ा, चारियां दी धार, पौहंज, टपरे, धनेड़, धरोग, फरनोल, गसोता, जंगल रोपा, काले अंब, जाहू, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), करहा, कड़ोहता, खरवाड़, लुद्दर महादेव, दलचेड़ा, दांदड़ू, दंदवीं, धंगोटा, धबड़ियाणा, गारली, घंगोट कलां और घोड़ी धबीरी की ग्राम सभा होगी।
4 अगस्त को ग्राम पंचायत डेरा, जोल पलाही, मनिहाल, रंगड़, स्पाहल, ठाणा धमड़ियाणा, बूणी, ग्वाल पत्थर, घलूं, गोईस, किटपल, मंझियार, मण, फाहल, सनाही, बरधियाड़, दरोगण पत्ती कोट, करियाली, पंजोत, ख्याह लोहाखरियां, कुठेड़ा, ललीण, लंबलू, मझोग सुल्तानी, नाहलवीं, लगमनवीं, दाड़ी, मुंडखर, नंधन, पपलाह, पट्टा, सधरियाण, ग्यारहग्रां, जमली, जजरी, झझयाणी, जौड़े अंब, ज्योली देवी, कड़साई और कलौहण की ग्राम सभा होगी।
5 अगस्त को ग्राम पंचायत बड़ेई, जंगल, टीहरा, बड़ा, भूंपल, चौड़ू, जोल सप्पड़, कलूर, कोहला, कोटला चिल्लियां, मैड़, मालग, लंजयाणा, बराड़ा, कक्कड़ (बमसन ब्लॉक), खनौली, पटनौण, पुरली, नाल्टी, नारा, नेरी, पंधेड़, पांडवीं, रोपा, महल, टिक्करी मिन्हासा, रोहीं, पलपल, लझयाणी, अम्मण, बधाणी, कलवाल, कनोह, करेर, कठियाणा, कुलेहड़ा, क्याराबाग, लोहडर और महारल की ग्राम सभा होगी।
6 अगस्त को ग्राम पंचायत बैरी, करोट, बलडूहक, टिल्लू, गाहली, झलाण, कमलाह, लहड़ा, नौहंघी, पनयाली, पनसाई, पुतड़ियाल, जीहण, जंदड़ू, समीरपुर, संगरोह कलां, उहल, साहनवीं, जटेहड़ी, स्वाहल, सेर बलौणी, ताल, बजड़ोह, चंबोह, डाडू, ढनवान, दसमल, टिक्कर बुहला, मक्कड़, मोरसू सुल्तानी, ननावां, पाहलू, पथलियार, रैली, सकरोह, समैला, समताणा और सठवीं की ग्राम सभा होगी।
7 अगस्त को ग्राम पंचायत भदरोल, फस्टे, हथोल, जलाड़ी, करौर, लाहड़ कोटलू, मंझेली, रैल, सपड़ोह, चमराल, नघूं, गवारड़ू, लग कढियार, नाड़सीं, सिकांदर, उटपुर, टिब्बी, टिक्कर डिडवीं, उखली, डबरेड़ा, दरब्यार, दिम्मी, कैहरवीं, कोट लांगसा, जख्योल, कंजयाण, सौर, सोहारी, टिक्कर राजपूतां, टिप्पर, उसनाड़ कलां, कोहडरा, पटेरा, जनैहण और दैण की ग्राम सभा होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।