कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं बीएड कोर्स के विषय

हमीरपुर ।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड-26032 के अंतर्गत होने वाली कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा के लिए जो पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था, उस पाठ्यक्रम में गलती से एक वर्षीय बीएड कोर्स के विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम भी अपलोड हो गया था।
डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया कि कंप्यूटर शिक्षक पोस्ट कोड-26032 के पाठ्यक्रम में एक वर्षीय बीएड कोर्स के विषय शामिल नहीं हैं। उन्होंने सभी आवेदकों से इसका ध्यान रखने और सही पाठ्यक्रम के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।