कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हैं बीएड कोर्स के विषय

हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड-26032 के अंतर्गत होने वाली कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा के लिए जो पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था, उस पाठ्यक्रम में गलती से एक वर्षीय बीएड कोर्स के विषयों […]

मातृ-शिशु और बाल आहार का प्रशिक्षण लेंगी आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स

हमीरपुर । उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि कुपोषण समाज का सांझा शत्रु है। यह न केवल मानव के संभावित विकास पर अंकुश लगाकर उसे प्रभावित करता है अपितु देश एवं समाज की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। इस समस्या के निवारण में आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स बहुत बड़ी भूमिका अदा कर […]

केसीसी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने चलाया जागरुकता अभियान

हमीरपुर । कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने आम लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं, पेंशन एवं बीमा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग से अवगत करवाने तथा डिजिटल ठगी से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से जागरुकता अभियान आरंभ किया है। इसी कड़ी में […]

बोर्ड ने की मदद तो बेटे की शादी का बोझ हुआ हल्का,कामगार कल्याण बोर्ड ने श्रमिक राकेश कुमार को दी 51 हजार रुपये की मदद

हमीरपुर, एक आम श्रमिक के लिए अपने परिवार के पालन-पोषण, मकान निर्माण और बच्चों की सही शिक्षा के बाद बच्चों की धूमधाम से शादी करने का वक्त आता है तो उसे शादी के भारी-भरकम खर्चे की काफी चिंता होती है। परिवार के पालन-पोषण से लेकर, मकान निर्माण, बच्चों की शिक्षा और उन्हें सेटल करने तक […]

गगनेहड़ी शिव मंदिर में जिला भाजपा हमीरपुर एवं समीरपुर मंडल ने किया योगाभ्यास; जलाहू शिव मंदिर में भोरंज मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान

हमीरपुर/समीरपुर/भोरंज, भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समीरपुर मंडल एवं महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से गगनेहड़ी स्थित शिव मंदिर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश मीडिया संयोजक सरिता भारवाल, पूर्व विधायक एवं […]

प्रो. प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से साकार हुआ धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना का सपना : राकेश ठाकुर

हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने रविवार को प्रबुद्ध जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत बल्डूहक और जीह्ण गांवों में विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इसके उपरांत उन्होंने धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना परिसर में आयोजित प्रगति पथ यात्रा में भाग लिया। इस […]

हमीरपुर में शुरू हुआ राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन

हमीरपुर । शिमला से हमीरपुर स्थानांतरित किए गए राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन सोमवार से यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में विधिवत रूप से आरंभ हो गया। बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने सोमवार सुबह करीब 11ः30 बजे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य गणमान्य […]

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर/नादौन, हमीरपुर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को नादौन क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जनभागीदारी को मजबूत करने और प्रकृति के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से सक्रिय […]

अनुराग सिंह ठाकुर ने दिवंगत डेक कैडेट आदित्य शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

हमीरपुर/गलोड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को हड़ेटा पंचायत के सिमलां दा ग्रां गांव पहुंचकर मर्चेंट नेवी के दिवंगत डेक कैडेट आदित्य शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा एवं दादा अशोक शर्मा सहित अन्य परिजनों को ढांढस […]