बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र धर्मपुर के लिए भेजी राहत सामग्री और सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वै, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी,

हमीरपुर,

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने आज समीरपुर में हमीरपुर मंडल के सौजन्य से धर्मपुर क्षेत्र के लिए 200 किट राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रायोजित दो एंबुलेंस (सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वैन) भी मंडी जिला के थुनाग क्षेत्र के आपदा पीड़ितों की सेवा के लिए भेजी गईं हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मानवता की सेवा में सहभागी बने। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो पिछले कई दिनों से लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

समीरपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली व उनकी टीम अपने सांसद अनुराग ठाकुर के आह्वान पर राहत सामग्री के इस वितरण अभियान को निरंतर चला रहे हैं। पिछले कल भी भोरंज विधानसभा द्वारा राहत सामग्री की गाड़ियां रवाना की गई थीं और आज धर्मपुर क्षेत्र के लिए विशेष रूप से समीरपुर मंडल के माध्यम से यह सामग्री भेजी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का मूल मंत्र ही ‘सेवा ही संगठन’ है और इसी भावना से पार्टी कार्यकर्ता जनकल्याण के कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।