नादौन में 11 को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित
नादौन। एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत 11 जुलाई को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग प्रशासनिक कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। एसडीएम और पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राधिकारी नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज़ोरदार बहस

हमीरपुर, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में कक्षा सातवीं के छात्रों के लिए युवा संसद का सफलआयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्रों ने युवा प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत जोश औरआत्मविश्वास के साथ निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा और साथ ही समन्वयिका श्रीमती मनीषा मारवाह तथा […]
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र धर्मपुर के लिए भेजी राहत सामग्री और सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वै, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी,

हमीरपुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने आज समीरपुर में हमीरपुर मंडल के सौजन्य से धर्मपुर क्षेत्र के लिए 200 किट राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा प्रायोजित दो एंबुलेंस (सांसद स्वास्थ्य मोबाइल वैन) भी मंडी जिला के थुनाग […]
हिमाचल के सेब उत्पादकों के साथ अन्याय, मोदी सरकार का हिमाचल से सौतेला रवैया निंदनीय: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब उत्पादकों की भावनाओं को आहत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका से आयातित सेब पर टैरिफ (आयात शुल्क) में कटौती कर दी है। यह निर्णय न केवल हिमाचल की आर्थिकी पर हमला है, बल्कि यहां के मेहनतकश बागबानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। हिमाचल प्रदेश […]