हिमाचल के सेब उत्पादकों के साथ अन्याय, मोदी सरकार का हिमाचल से सौतेला रवैया निंदनीय: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर,
हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब उत्पादकों की भावनाओं को आहत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका से आयातित सेब पर टैरिफ (आयात शुल्क) में कटौती कर दी है। यह निर्णय न केवल हिमाचल की आर्थिकी पर हमला है, बल्कि यहां के मेहनतकश बागबानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।

हिमाचल प्रदेश पूरे भारत का लगभग 25% सेब उत्पादन करता है। सेब प्रदेश की रीढ़ है, लाखों परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। ऐसे समय में जब राज्य प्राकृतिक आपदाओं से कराह रहा है और बागबानों को भारी नुकसान हुआ है, उस पर केंद्र सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

पिछली बार 2023 की भीषण आपदा में प्रदेश को 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन केंद्र ने सिर्फ 2,000 करोड़ की सहायता दी — वह भी तीन वर्षों की देरी से। इस बार फिर से प्रदेश के बागबानों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय से एक पाई की भी राहत नहीं दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर हिमाचल को “अपना दूसरा घर” बताते हैं, लेकिन उनके निर्णयों से साफ है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक बयानबाज़ी है। यदि वास्तव में हिमाचल उनके दिल के करीब होता, तो सेब उत्पादकों की आज इस तरह उपेक्षा न होती।

यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के भाजपा सांसद, विधायक और नेता इस विषय पर मौन धारण किए बैठे हैं। क्या उनका दायित्व केवल दिल्ली की चापलूसी तक सीमित रह गया है? हिमाचल के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भाजपा नेतृत्व की चुप्पी शर्मनाक है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।