नगर निगम हमीरपुर सहित जिला की सभी 6 शहरी निकायों की वार्डबंदी के प्रारूप पर आपत्तियां या सुझाव 9 तक

हमीरपुर ।
नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत भोटा, नगर पंचायत बड़सर और नगर पंचायत भोरंज की वार्डबंदी के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। 2 जून को प्रकाशित इन प्रारूपों पर स्थानीय निवासियों से एक सप्ताह के भीतर यानि 9 जून तक आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
जिला की सभी शहरी निकायों के लिए प्रस्तावित वार्डों के प्रारूपों की सूचना जारी करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम हमीरपुर में 15 वार्ड, नगर परिषद सुजानपुर और नगर परिषद नादौन में 9-9 वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। जबकि, नगर पंचायत भोटा और नगर पंचायत भोरंज में 7-7 वार्ड तथा नगर पंचायत बड़सर में 9 वार्ड बनाने का प्रस्ताव है।
उपायुक्त ने बताया कि वार्डबंदी के ये प्रारूप 9 जून तक उनके कार्यालय में और संबंधित निकायों के कार्यालयों में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनकी वार्डबंदी के संबंध में अगर स्थानीय निवासियों को कोई आपत्ति है या फिर वे अपने कोई सुझाव रखना चाहते हैं तो ये आपत्तियां या सुझाव 9 जून तक फार्म-2 पर उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में दाखिल किए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 9 जून के बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।