पर्यावरण दिवस पर सहकारिता विभाग हमीरपुर में निकालेगा पैदल मार्च

हमीरपुर ।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सहकारिता विभाग वीरवार सुबह हमीरपुर में पैदल मार्च आयोजित करेगा।
सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार डॉ. आरके पुर्थी वीरवार सुबह करीब 7ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से इस पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के रूप में मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष्य पर सहकारिता विभाग कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसी क्रम में वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में पैदल मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह पैदल मार्च उपायुक्त कार्यालय से आरंभ होगा और अणु, हीरानगर तथा डांग क्वाली से होते हुए वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में समाप्त होगा। सहायक रजिस्ट्रार ने सभी हमीरपुरवासियों से इस मार्च में भाग लेने की अपील की है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।