सरकार के खिलाफ़ किए गए दुष्प्रचार का भाजपा को बिलासपुर रैली में माकूल जवाब दिया जाएगा: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
भाजपा के तथाकथित विरोध प्रदर्शनों में सरकार के खिलाफ़ किए गए दुष्प्रचार का बिलासपुर रैली में माकूल जवाब दिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि विपक्षी दल के रूप में भाजपा ने लगातार सरकार के खिलाफ़ षड्यंत्रों को अंजाम देने तथा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश में पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशाशन देने का कार्य किया।

खनन माफिया को सरंक्षण देने का आरोप लगाने वालों के शासनकाल में ही खनन और शराब माफिया का बोलबाला था जबकि कांग्रेस सरकार ने ऐसे माफियाओं पर नकेल लगा कर 2200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया।कौशल ने कहा कि भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शनों के नाम पर वास्तव में सत्ता से बेदखल होने के दो वर्ष पूर्ण होने का मातम ही मनाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।