स्टेनो टाइपिस्ट के स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने हिमाचल प्रदेश सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-995 के एक पद हेतु लिए गए स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए 4 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। […]

सरकार के खिलाफ़ किए गए दुष्प्रचार का भाजपा को बिलासपुर रैली में माकूल जवाब दिया जाएगा: प्रेम कौशल

हमीरपुर , भाजपा के तथाकथित विरोध प्रदर्शनों में सरकार के खिलाफ़ किए गए दुष्प्रचार का बिलासपुर रैली में माकूल जवाब दिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि विपक्षी दल के रूप में भाजपा ने लगातार सरकार के खिलाफ़ षड्यंत्रों को अंजाम देने तथा जनता को गुमराह करने का […]

अणु में अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 17 से 24 जनवरी तक

हमीरपुर । भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल […]

अमरोह में दी मुफ्त कानूनी सहायता योजना और कई कानूनों की जानकारी

हमीरपुर । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत अमरोह में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं […]

प्राकृतिक खेती से उगाई 4000 क्विंटल मक्की खरीदी : सी.पालरासू

हमीरपुर । कृषि और बागवानी विभाग के सचिव सी.पालरासू ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है और इस विधि से पैदा की गई फसलों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से उगाई गई फसलों के मुकाबले ज्यादा दाम दे रही है। प्राकृतिक खेती […]

रेलवे गेटकीपरों के लिए हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 19 को

हमीरपुर । भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटकीपरों के पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती […]