पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हमीरपुर में करेंगे जन समस्याओं की सुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा

हमीरपुर,

दो दिवसीय हिमाचल प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 को हमीरपुर में अपने सांसद कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 1:00 बजे से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही, अनुराग ठाकुर दोपहर 3:00 बजे हमीर भवन में दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी योजनाओं को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री 21 नवंबर को बिलासपुर में दिशा कमेटी की बैठक में विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।