केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में किया राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

हमीरपुर,
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में संभागीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया | विद्यालय में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए हुए बच्चों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया | विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने मेधावी छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया|
शारीरिक शिक्षक  अनिल कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद
प्रतियोगिता में हमीरपुर से लगभग 33 बच्चों ने भाग लिया| जिसमें केरल में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कशिश ने दो स्वर्ण पदक एवं कक्षा नवीं की छात्रा रिधिमा धीमान ने दो रजत पदक हासिल किये| राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में कक्षा दसवीं के छात्र साहिल ठाकुर ने -45 भार वर्ग में रजत पदक एवम अर्शिता भारती -44 भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया | भुबनेश्वर में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद योग प्रतिस्पर्धा में विद्यालय की छात्रा दिशा डोगरा ने रजत पदक हासिल किया| इन विजेताओं में दो छात्राओं का 68वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI) के लिए एथलेटिक्स एवं बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में चयन हुआ है| श्री अनिल कुमार ने बताया कि इससे पहले संभागीय स्तर
की खेल प्रतियोगिता में लगभग 66 बच्चों ने केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से भाग लिया था, जिसमें लगभग 52 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीते थे और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इसमें से 33 बच्चों का चयन हुआ था | इसी के साथ किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 4
छात्रों ने भाग लिया जिसमें कक्षा ग्यारहवीं की छात्र अभिषेक गुलेरिया ने रजत पदक, कक्षा आठवीं के छात्र वैष्णवी ने रजत पदक एवं विनायक ने कांस्य पदक जीते| विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के लिए चयनित होने वाले सभी छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं बधाई दी | उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय छात्रों को खेलों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं| उन्होंने खेलकूद के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही
स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है| पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का अहम् हिस्सा है और सभी को उत्साह के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए |

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।