नादौन में सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 8 को

हमीरपुर । एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए […]
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में किया राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

हमीरपुर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में संभागीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया | विद्यालय में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए हुए बच्चों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया | विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने मेधावी छात्रों को पदक […]
‘विधान से समाधान’ में महिलाओं के कानूनों एवं योजनाओं की दी जानकारी

हमीरपुर । राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के सहयोग से शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विधिक जागरुकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति हमीरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा […]
सठवीं की महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

हमीरपुर । पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से बड़सर उपमंडल के गांव सठवीं की महिलाओं के लिए उनके गांव में ही आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन के बाद इन महिलाओं को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी के परिसर में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। […]
भाजपा के नेता किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले अध्ययन जरूर कर लिया करें : नरेश ठाकुर

प्रदेश की जनता को बिना तथ्यों से गुमराह करने की कोशिश ना करें हमीरपुर , हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने आज शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा के नेता किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले अध्ययन जरूर कर लिया करें और प्रदेश की जनता को बिना […]
दुगनेड़ी में 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की

हमीरपुर । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से 11 अक्तूबर तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वीरवार को हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बजूरी के आंगनवाड़ी केंद्र दुगनेड़ी में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर […]
नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक
हमीरपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये आवेदन वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024 सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2024 पर किए जा सकते […]
पीएनबी ने डुग्घा स्कूल में करवाया पौधारोपण

हमीरपुर । स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के समापन पर पंजाब नेशनल बैंक के हमीरपुर सर्कल कार्यालय ने वीरवार को राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रमुख अरविंद सरोच, मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल, मुख्य प्रबंधक पारुल उपाध्याय, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण […]