भाजपा के नेता किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले अध्ययन जरूर कर लिया करें : नरेश ठाकुर

प्रदेश की जनता को बिना तथ्यों से गुमराह करने की कोशिश ना करें
हमीरपुर ,
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने आज शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा के नेता किसी भी प्रकार का बयान देने से पहले अध्ययन जरूर कर लिया करें और प्रदेश की जनता को बिना तथ्यों से गुमराह करने की कोशिश ना करें

प्रदेश कांग्रेस की सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु  के नेतृत्व में जो सत्ता में आने से पहले जो जनता से बादे किए थे उनमें से 2 साल के भीतर ही पांच गारंटिया बिना किसी केंद्र सरकार की मदद से पूर्ण कर ली गई है

इसलिए भाजपा के नेता बौखलाहट में अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं शहरी क्षेत्र में सीवरेज कनेक्शन के लिए ₹25 प्रति सीट कहीं भी नहीं लिए जा रहे इस प्रकार की बयान बाजी करने से पहले भाजपा के नेताओं को अध्ययन जरूर कर लेना चाहिए

प्रदेश की सरकार ने पानी के कनेक्शन के ऊपर बिल लगाया है उसमें भी विधवा दिव्यांग अनाथ ऐसे विभिन्न श्रेणी के लोगों को छूट दी गई है भाजपा के नेता प्रदेश में आई आपदा के के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने में असफल रहे हैँ और आज जब अन्य राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश के अंदर और बाहर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है प्रदेश के अंदर भाजपा भिन्न-भिन्न गुटों में बंटी है और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी कर रही है

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।