मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीसी ने की ऐहतियात बरतने की अपील

हमीरपुर,

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार जिला हमीरपुर में 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और तेज हवाएं चलने तथा आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 11 अगस्त को भी बहुत भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें।
उपायुक्त ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों को छोड़ कर न जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों और गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं से भी जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने की अपील की है, ताकि जिला में कोई अप्रिय घटना न हो।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबरों 1077, 01972-221277, 221377, 221477 और 221877 पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।