मुफ्त कानूनी सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं,ग्राम पंचायत मझियार में आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

हमीरपुर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत मझियार में संयुक्त रूप से एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। विश्व आदिवासी दिवस और मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आयोजित इस संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने मुख्य अतिथि […]
जेल वार्डर परीक्षा का परिणाम तैयार

हमीरपुर, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए 28 जुलाई को शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर दिया गया है। विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर अपनी […]
12 अगस्त को ली जाएगी नशामुक्ति की शपथ

हमीरपुर , नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी सभी स्कूल-कालेजों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों एवं कार्यालयों में नशामुक्ति की शपथ ली जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक […]
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीसी ने की ऐहतियात बरतने की अपील

हमीरपुर, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार जिला हमीरपुर में 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और तेज हवाएं चलने तथा आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 11 अगस्त को भी बहुत भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया […]
नन्हें खिलाड़ियों में है दम तो बढ़ाओ कदम’,13 और 14 को अणु के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

हमीरपुर , जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के तहत हमीरपुर के अणु में स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में भी 13 और 14 अगस्त को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी और कुश्ती के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र […]