नन्हें खिलाड़ियों में है दम तो बढ़ाओ कदम’,13 और 14 को अणु के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

हमीरपुर ,

जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के तहत हमीरपुर के अणु में स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में भी 13 और 14 अगस्त को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी और कुश्ती के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक मनोज आवटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 9 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कीर्ति’ कार्यक्रम की कल्पना खेल प्रतिभा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की गई है। इसके माध्यम से आम लोगों में खेल चेतना को विकसित करने के साथ ही जमीनी स्तर की प्रतिभा की पहचान की पूरी प्रक्रिया अब एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस खेल प्रतिभा खोज का लक्ष्य ‘है दम तो बढ़ाओ कदम’- खेलो इंडिया है।
उपनिदेशक ने जिला हमीरपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि वे 13 और 14 अगस्त को ‘कीर्ति’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।