कारगिल विजय दिवस पर “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

हमीरपुर,
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संचालित लगभग 604 “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 12000 से अधिक छात्रों व अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए ।

जिसमें मुख्यता छात्रों को कारगिल युद्ध व भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
अलग अलग केंद्रों पर देशभक्ति गीत, पोस्टर मेकिंग, देशभक्ति से ओतप्रोत कहानियों के माध्यम से छात्रों को भारतीय सैनिकों की बहादुरी व उनके द्वारा किए गए बलिदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास इन केंद्रों पर किया गया ।
बहुत से “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर भारतीय सेना के पूर्व जवानों व उनके परिजनों ने शिरकत करते हुए छात्रों को संबोधित किया व उनसे युद्ध से संबंधित व भारतीय सेना से जुड़े अपने स्मरण सांझा किए ।
छात्रों ने देशभक्ति की कविताओं से भी सबका मन मोहा ।
गौरतलब है कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही इन केंद्रों पर मिल्क प्रोटीन शेक भी प्रतिदिन छात्रों को उपलब्ध करवाया जाता है ताकि छात्रों का समग्र विकास हो सकें । इससे पूर्व केंद्रों पर आधुनिक शिक्षा के लिए टैबलेट, स्टडी किट, स्टडी टेबल सहित बैग व स्टैशनरी भी छात्रों को निशुल्क मुहैया करवाई जाती है । पूर्व सैनिक सूबेदार मंगल सिंह, सूबेदार प्रेम लाल ठाकुर, हवलदार रत्न दास व अन्य बहुत से पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य अतिथियों ने एक से श्रेष्ठ केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए छात्रों का मनोबल बढ़ाया व सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित इन केंद्रों द्वारा छात्रों के समग्र व सर्वांगीण विकास की दिशा मे जो कदम उठाए गए है उनकी सराहना की व समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई व शुभकामनाए प्रेषित की ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।