मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के अंसला में नवनिर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ किया
Inbox
Summarize this email
Dpro Hamirpur
Attachments
4:25 PM (47 minutes ago)
to Vikram, me, K, Surender, dpurexpress, Ravinder, kamal, DIVYA, Punjab, Jasbir, Neelkant, Ranvir, Sanjay, Rajiv, Prithvi, Devbhumi, The, DESH, VISHAL, Dainik, Kapil, Chander, Sushil, Harish, Punkaj, A, The, Amar, air.shimla, AIR, Jeevan, Vivek, Ravinder, sunnewshp, न्यूज़, Giriraj, Hemant, himachaldpr1, DPRO, aapka, ujual, Sunil, Ashok, Ashok, Lokinder, ranbir, Sachin, topnorthnews, Pole, Adarsh, Neha, news20, Alam, himshiksha, ROHIT, guleria.anil08, Pankaj, JANWAQTA, pehalinazarhp, himachalgrameen, mandistv, Nitesh, Himachal, Vinay, firlive, gocd.hp, preneeta, Crazy, himachaltonite, ritanjali, Man, Manmohan, ashwanii0555, kangranewshp, kamal, rtvlive.contact, meena, nrhp2016, mhonenews, ACL, ashwini, ewn24news, plhamirnews, Sunil, Tatkal, Ravi, Saurbh, anup, Sanjay, Raj, Nishpaksh, himsatta, prakash, ravinder, youngvarta, Anil, Media, vinod, himachalsamachar24, Surinder, tricitytimes.com, Vìpãnyuioopp, Naresh, Minakshi, sonymonu07, Shashi, Vivek, rohit, Lovely, Himkhabar2017, info, hamirpurkesari, punjabkesariwebhp, himachaltehalakanews, readnews18@gmail.com, vijaykumarlagwal6906@gmail.com, Anup, Sunil, Arun, rakesh, Rampal, Sanjeet, hmrfocushimachal, networknewsday@gmail.com, Dhimanjeevan, Awazhimachalnews, Uttamhinduhmr, Mohit, thenewscaffee, hmrhdastak, himachalaaj@gmail.com, ajay, Sumit, rajeshkhanna.hmr@gmail.com, ashwani, anantgyaanhmr, Navneet, Dar, republichimachal05@gmail.com, rahulrana, Raj, Dina, Himachal, Dr, mdhsharma98, 9plus24x7@gmail.com, Shailee, Abhay, Raghav, Ajay, Anil, suresh, khabrainlivehimachal, Rajneesh, SONAL, dhatwalkiawaaz@gmail.com, Kuldeep, Sandeep, himbuzznews, aapkibaatnewsnetwork, Shilpa, hmrbhartendu
715/2026 शिमला 07 जुलाई, 2026

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के अंसला में नवनिर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय से 7.54 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र पटलांदर (अंसला) का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना के तहत चबूतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 के.वी. एच.टी.एस.सी. लाइन बिछाई गई है, जिससे उप-केन्द्र को सुदृढ़ एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सुजानपुर क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के कई गांवों-पटलांदर, रंगड़, चौरी, अंसला, भगोल, चमियाणा, डूहक, भटेरा, पनोह, धैल, कसीरी, पीपल, टिक्करु, सपाहल तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 14,000 लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि इस विद्युत उप-केन्द्र से 11 के.वी. कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर तथा पलाई फीडरों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी। वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के लिए इस उप-केन्द्र को 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र टौणी देवी तथा 33 के.वी. विद्युत उप-केन्द्र सुजानपुर से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में भविष्य में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा लाइन की लंबाई कम होने तथा फीडर के आपस में जुड़े होने के कारण विद्युत हानि में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का भी प्रभावी समाधान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेरे पास आते थे और राज्य सरकार ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर सुजानपुर जाकर इस परियोजना का शुभारम्भ करना चाहते थे लेकिन बरसात के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के एक समान विकास को सुनिश्चित कर रही है।
उधर, अंसला में विद्युत उपकेंद्र के परिसर में उपस्थित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने इस परियोजना के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की 16 पंचायतें इससे लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ंिसह, अध्यक्ष राज्य कांग्रेस कमेटी विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार एवं सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, प्रबन्ध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड आदित्य नेगी शिमला में उपस्थित थे।
उधर, अंसला में स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा के साथ उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, मुख्य अभियंता प्रवीण कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद भी किया।
Author: Himachal Samvaad











