500 अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में हिम अकादमी में वार्षिक परिणाम घोषित

hamirpur.

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिससे विद्यालय
परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर अभिभावक–अध्यापक बैठक
(PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता
विद्यालय की अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा जी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर
प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए
रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल जी ने भी सभी विद्यार्थियों
को उनके शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई दी और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों का समान योगदान होता है। इस दौरान अध्यापकों और
अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचियों तथा सुधार के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की
गई। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।