स्वारघाट,
नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के युथ नैना स्पोर्ट्स क्लब टोबा द्वारा टोबा में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में स्वारघाट के समाजसेवी डॉक्टर अनिल ठाकुर व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राममूर्ति ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। युथ नैना स्पोर्ट्स क्लब द्वारा दोनों मुख्यातिथियों का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस टूर्नामेंट में खेल भावना और युवा जोश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर दोनों मुख्यातिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
डॉ. अनिल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा और भाईचारे की भावना प्रबल होती है। वहीं ब्लॉक प्रधान राममूर्ति ने युथ नैना स्पोर्ट्स क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेल नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे मजबूत माध्यम है। इस अवसर कांग्रेस कमेटी के ब्लाक पूर्व महासचिव राजपाल ठाकुर,यूथ कांग्रेस कमेटी के विधानसभा उपाध्यक्ष रॉकी ठाकुर, इंटक के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह कैंथ,विपन ठाकुर, रॉकी ठाकुर,रवि ठाकुर सहित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
Author: Himachal Samvaad








