7 साल में 55 करोड़ भारतीयों को आयुष्मान भारत ने दिया जीवन सुरक्षा कवच: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर:
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( आयुष्मान भारत) के 7 सफल साल पूरा करने पर इसे देशवासियों के स्वास्थ्य रक्षा में क्रांति बताते हुए इस से 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के लाभान्वित होने की बात कही है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ देश के विकास को गति देने का काम किया है और आँकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। भारत के राजनीतिक इतिहास में 2014 का वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है, केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में आई और इस सरकार ने आते ही स्वास्थ्य के मुद्दे को प्रमुखता से अपने एजेंडे में शामिल किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि स्वास्थ्य का विषय एक जन-आंदोलन बन गया। मोदी सरकार का मानना है कि देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा। जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का यही मूलमंत्र रहा है। इलाज के खर्च का आघात बीमारी की पीड़ा को और ज्यादा कष्टकारी बना देती है। महंगे इलाज मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी दुखदायक होता है। स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग की चिंताओं को प्राथमिकता दी है और 7 वर्ष पूर्व आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। आज आयुष्मान भारत योजना के 7 वर्ष पूरा होने पर आँकड़े इस इस योजना की सफलता की गवाही दे रहे हैं। अब यह योजना देश के गरीब-वंचितों के लिए वरदान साबित हो रही है।आयुष्मान भारत केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि अब यह एक स्वास्थ्य क्रांति का प्रतीक बन चुकी है, जिसने 55 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी में सीधा असर डाला है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज 12.34 करोड़ से भी अधिक गरीब और वंचित परिवारों (या लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों को) मुहैया कराना है। अब तक 42 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को निजी और सरकारी अस्पतालों में बिना एक रुपया खर्च किए इलाज का अधिकार मिल चुका है। इस योजना ने हर वर्ष लगभग 6 करोड़ लोगों को गरीबी में गिरने से बचाया है। आयुष्मान भारत योजना ने 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी राहत प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत 496 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज केवल बुज़ुर्गों को दिया गया है। देशभर में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं जो गांव-गांव और कस्बों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों पर अब तक 5.7 करोड़ से अधिक वेलनेस सेशन आयोजित किए जा चुके हैं। यहां आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को 14 से 63 तरह के टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्रारंभिक अवस्था में बीमारियों की पहचान संभव हो पा रही है। मोदी जी के कार्यकाल में स्वास्थ्य संकट अब आम भारतीयों के लिए आर्थिक संकट नहीं रहा और यही इस योजना की सबसे बड़ी ताकत है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।