हमीरपुर संसदीय सीट के लिए 5 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा

हमीरपुर

-हमीरपुर के लिए वीरवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें एक कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल है। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के उपचुनाव के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया।

नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हेम राज ने पर्चा भरा। वह धर्मपुर तहसील के गांव घरवासड़ा के निवासी हैं।
इनके साथ ही बड़सर के रत्न चंद कटोच ने भी बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इनके बाद बमसन तहसील के गांव भटेड़ के गोपी चंद और हमीरपुर के गांव ठाणा बजूरी के गरीब दास कटोच ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अपने पर्चे भरे। गांव रजोल डाकघर गुम्मर तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के निवासी अरुण अंकेश स्याल ने एकम् सनातन भारत दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 10, 13 और 14 मई को भी सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।