भोरंज।
उपमंडल भोरंज में कलाहू मोड़ से गुुदवीं, भुक्कड़, बैरी ब्राह्मणा, साई दा घाट, नमलाख, जड़ोह, भरेड़ी सड़क के मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 26 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि कलाहू मोड़ से गुुदवीं, भुक्कड़, बैरी ब्राह्मणा, साई दा घाट, नमलाख, जड़ोह, भरेड़ी सड़क के मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 26 जुलाई तक बंद की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भरेड़ी से जड़ोह, बुंगा चौक, अमरोह सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
Author: Himachal Samvaad












