26 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहंेगी नगर निगम हमीरपुर की मतदाता सूचियां

हमीरपुर ।
नगर निगम हमीरपुर ने आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन नामावली का सत्यापन एवं मानचित्रण (मैपिंग) का कार्य पूर्ण कर लिया है।
नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने बताया कि निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियों का निरीक्षण 20 से 26 सितंबर तक किया जा सकता है। ये मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए नगर निगम के कार्यालय और एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों के निरीक्षण के लिए नगर निगम द्वारा विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर के टाउन हॉल में विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं, हितधारकों, राजनीतिक दलों से जुडे़ लोगों एवं कार्यकर्ताओं से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि मतदाता सूचियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।