हमीरपुर स्कूल के पुराने आवासीय भवन की नीलामी 15 को

हमीरपुर । शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के असुरक्षित घोषित पुराने आवासीय भवन को ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नीलाम किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने बताया कि इस भवन की नीलामी की प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे संबंधित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में […]

प्रो. प्रेम कुमार धूमल से विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित विभिन्न भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार भेंट

समीरपुर/हमीरपुर, 01 अक्टूबर, 2026: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आज समीरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री […]

दुगनेहड़ा हमीरपुर विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

हमीरपुर, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल दुगनेहड़ा हमीरपुर विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं देशभक्ति के मूल्यों को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से […]

बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग […]

पक्का भरो, मटाहणी, हीरानगर, नडियाणा में 2 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर । विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने के कार्य के चलते 2 अक्तूबर को हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल, घरियाणा मसंदा, न्यायिक अधिकारी आवास, मटाहणी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर […]