डीसी गंधर्वा राठौड़ ने बमसन की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का जायजा

हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर जल संरक्षण से संबंधित कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों और महिला मंडल भवनों का भी निरीक्षण किया। […]
23 तक बंद रहेगी मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क
भोरंज 14 जुलाई। उपमंडल भोरंज में मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 23 जुलाई तक बंद किया गया है। एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने बताया कि मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप जारी रखने के लिए इस सड़क पर वाहनों की […]
नगर निगम के कार्यालय भवन का शिलान्यास और दुकानों का उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हमीरपुर का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे। थोड़ी देर के लिए सर्किट हाउस में रुकने के बाद वह करीब 11ः45 बजे बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 13 दुकानों का उदघाटन करेंगे। […]