समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक दें अपने सुझाव

हमीरपुर। समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आम लोगों के महत्वपूर्ण विचारों एवं सुझावों को शामिल करके उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसहिप्पा) ने 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए संस्थान ने ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता […]