समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक दें अपने सुझाव

हमीरपुर।
समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आम लोगों के महत्वपूर्ण विचारों एवं सुझावों को शामिल करके उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसहिप्पा) ने 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं।
इसके लिए संस्थान ने ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच के साथ विकसित की गई 17 प्रश्नों की इस प्रश्नावली के माध्यम से हिमाचल के नागरिकों, संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और ज़मीनी नवाचार आमंत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट हिमाचल.एनआईसी.इन/समृद्धहिमाचल himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा संस्थान ने एक वेब लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6 और क्यू आर कोड भी जारी किया है। इस पर क्लिक करके आम लोग गूगल फॉर्म पर लॉग इन करके अपने सुझाव या विचार भेज सकते हैं। ये सभी वेब लिंक 26 अगस्त तक खुले रहेंगे।
उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए अपने सुझाव या विचार साझा करने की अपील की है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।