16 को चिट्टे के विरोध में मैगा वॉकथॉन में लें भाग : अमरजीत सिंह,उपायुक्त ने सभी जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से की अपील

हमीरपुर ।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे चिट्टे जैसे बेहद खतरनाक नशीले पदार्थ के विरोध में प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाले मैगा वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या भाग लें।
उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे इस वॉकथॉन की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भी इस मैगा वॉकथॉन के दौरान शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान से नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, अस्पताल चौक और बस स्टैंड से वापस स्कूल मैदान तक पैदल मार्च करके चिट्टा का विरोध करने का संदेश देंगे।
इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियांे और अन्य लोगों के लिए पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस का प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और ब्रास बैंड अपनी शानदार प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं भरपूर मनोरंजन करेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।