130वें संविधान संशोधन के लिए गठित JPC में सदस्य बने अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर,

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल 2025 और संघ शासित प्रदेशों की सरकार संशोधन विधेयक 2025 की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

संसद की संयुक्त समिति में कुल 31 सदस्य हैं, जिनमें विपक्ष के चार, भाजपा के 15, एनडीए के 11 और एक नामित सदस्य शामिल हैं। सदस्यों की सूची में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 लोग शामिल हैं।

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर संसद की स्टील, कोल व खनन मामलों की संसदीय समिति के चेयरमैन व संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।