हमीरपुर ।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिला हमीरपुर में भी सभी कार्यालयों और संस्थानों में नशा विरोधी शपथ ली जाएगी।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने इस संबंध में सभी कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रमुखों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर नशा विरोधी शपथ के कार्यक्रम आयोजित करने तथा इसकी रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा जिला की समग्र रिपोर्ट नशा मुक्त भारत अभियान के वेब पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
Author: Himachal Samvaad












