11 और 12 को गौतम कालेज में होगा क्रोएशियाई नाटक का मंचन

हमीरपुर ।

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा ‘संकल्प रंगमंडल’ शिमला के संयुक्त तत्वावधान में 11 और 12 सितंबर को हमीरपुर के गौतम कालेज में प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक ‘द डॉल’ का मंचन किया जाएगा।
नाटक का पहला शो 11 सितंबर को सायं 5ः30 बजे और दूसरा शो 12 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे होगा। इस नाटक का मूल आलेख अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रोएशियाई नाटककार मीरो गावरान ने लिखा है। जयपुर और मुंबई के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने इसका हिंदुस्तानी नाट्य रूपांतरण किया है।
निर्देशक केदार ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 6 जिलों में इस नाटक के 14 शो किए जा रहे हैं। इनमें कुल्लू, मंडी, सोलन, हमीरपुर और शिमला के साथ बिलासपुर जिला शामिल है। नाटक ‘द डॉल’ की विषयवस्तु अत्याधुनिक कृत्रिम कुशलता आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से संबंध रखती है, जो आज प्रत्येक व्यक्ति की जिज्ञासा का केंद्र है और आने वाले समय में सबके जीवन को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखती है।
प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार से अलंकृत केदार ठाकुर के निर्देशन में होने वाले इस नाटक में रंगकर्मी रूपेश भीमटा और यशवी भारद्वाज मुख्य भूमिका में है। सैट डिजाइन दीपिका राय और रोहित परमार कर रहे हैं। संगीत का जिम्मा रोहित कंवल संभालेंगे।।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।