10 माह पहले विधायक निधि से जारी किया बजट, विभाग ने नहीं लगाए हैंडपंप

हमीरपुर।

विधायक सदर आशीष शर्मा की विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में हैंडपंप व उन पर मोटर लगाने के लिए जारी हुए बजट का उपयोग जल शक्ति विभाग नहीं कर रहा है। इसे राजनीतिक दबाव कहें या कुछ और लेकिन जनता की मांग पर जारी हुए पैसे का प्रयोग न करना विभाग की लापरवाही है। विधायक सदर आशीष शर्मा और स्थानीय लोगों ने बार-बार विभाग को इस बार अवगत की भी करवाया है लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
बता दें कि सितंबर 2024 में विधायक आशीष शर्मा ने चार हैंडपंपों के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी की। इसके अलावा फरवरी 2025 में दो अन्य हैंडपंपों के लिए राशि अपनी विधायक निधि से जारी की। इसके साथ ही तीन हैंड पंप पर मोटर लगाने के लिए भी क्रमशः 70000 रुपए प्रति मोटर विभाग को जारी किए, लेकिन जल शक्ति विभाग इस बजट का उपयोग नहीं कर रहा है। सूत्रों की जानकारियां भी है कि राजनीतिक दबाव के चलते इन हैंड पंपों के कार्य को रोका जा रहा है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि जल शक्ति मंडल बड़सर के तहत ग्राम पंचायत साहनवीं के ककून गांव, ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के कनकरी गांव, जल शक्ति मंडल मंडल हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत अमरोह, धलोट के कल्लर गांव एवं बल्ह और नगर निगम में नजदीक बस अड्डा हमीरपुर सहित कुल छह हैंडपंपों को कुल पंद्रह लाख रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा चिंघड़ और ब्राह्लडी पंचायत के डूढाना में दो हैंडपंपों के लिए सबमर्सिबल मोटर्स लगाने के लिए दो लाख दस हजार रुपए जारी किए हैं।
इनमें से महज कल्लर हैंडपंप की बोरिंग दो दिन पहले विभाग ने स्थानीय लोगों के बार बार आग्रह पर करवाई है। शेष हैंडपंप अभी नहीं लगे हैं। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को बाकायदा पत्र लिखकर अवगत भी करवाया गया है। लेकिन करीब दस माह का समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।