10 जुलाई को टाउन हॉल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी जिला पुलिस

हमीरपुर ।

एसपी भगत सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से जिला हमीरपुर में आरंभ किए गए ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत वीरवार को यहां टाउन हॉल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
एसपी भगत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह करीब 10ः30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा कई विशेषज्ञ नशे की समस्या, इसके दुष्प्रभावों और इस समस्या के निवारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। नशे के विरुद्ध जागरुकता पर आधारित वीडियो भी प्रसारित किए जाएंगे। एसपी भगत सिंह ठाकुर जिला हमीरपुर में चलाए जा रहे ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।