होली मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 11 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित

हमीरपुर ।
सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2025 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए 11 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं जिला नाजिर शाखा में जमा करवाई जा सकती हैं।
मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड और स्मारिका की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड, मेन आर्टिस्टों और भोजन की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका की प्रिंटिंग तथा लोकल ऑर्केस्ट्रा से संबंधित 4 अलग-अलग निविदाएं 3 मार्च को निर्धारित समय पर संबंधित समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सहायक आयुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी।
मेन आर्टिस्टों, लाइट एंड साउंड और मेन ऑरर्केस्ट्रा की तीन अलग-अलग निविदाएं 4 मार्च को एडीएम कार्यालय में निर्धारित समय पर खोली जाएंगी। पगड़ी-दुपट्टा, स्मृति चिह्न, सीसीटीवी कैमरों और भोजन व्यवस्था से संबंधित चार अलग-अलग निविदाएं 5 मार्च को निर्धारित समय पर सहायक आयुक्त कार्यालय में खोली जाएंगी।
निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध करवाई गई है।
-0-

2 Attachments • Scanned b

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।