होम वोटिंग की टीमों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और सेक्टर अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

हमीरपुर ।

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए नियुक्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और सेक्टर अधिकारियों के लिए सोमवार को यहां जिला परिषद के हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने इन अधिकारियों को होम वोटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मास्टर ट्रेनर विजय चौहान, अरुण कतना और सुरजीत सिंह चौहान ने भी मोबाइल मतदान टीमों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।