हैप्स के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

hamirpur,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के छात्रों ने जिला हमीरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा
आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 2026 में भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजकीय
महाविद्यालय हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक में 16- 17 मई 2026 को करवाई गई। विद्यालय के
कक्षा चौथी के अर्नव ठाकुर ने लेमन स्पून रेस में स्वर्ण पदक, कक्षा चौथी के विराज ने अंडर
हैंडबॉल थ्रो में कांस्य पदक, कार्तिक राणा कक्षा पांचवी ने रिले रेस में रजत पदक, पीयूष ठाकुर
कक्षा आठवीं ने अंडर- 14 शॉट पुट में स्वर्ण पदक, दक्षिता शर्मा ने अंडर- 16 शॉट पुट में स्वर्ण
पदक, प्रकुल ठाकुर ने अंडर -16 600 मीटर व 60 मीटर रेस में स्वर्ण व रजत पदक, सूर्यांश
डडवाल ने अंडर -16 200 मीटर व 400 मीटर रेस में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए।
विद्यालय के पांच छात्रों अर्नव ठाकुर, पीयूष ठाकुर, दक्षिता शर्मा, प्रकुल ठाकुर और सूर्यांश
डडवाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय प्राचार्या शशि बाला व
समन्वयकों डॉक्टर नीता सिंह, माया शर्मा, पूजा शर्मा, संजय ठाकुर, खेल अध्यापकों रेणु शर्मा,
सुनील कुमार, राकेश राय, जितेंद्र शर्मा, ऊषा ठाकुर ने छात्रों को सम्मानित किया व आगामी
भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।