हेलोवीन पार्टी का आयोजन:ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर

हमीरपुर,

शहर के प्रतिष्ठित ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के लिए हेलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। हेलोवीन का नाम सुनते ही दिमाग में कई तरह के डरावने भूत और पिक्चर दिखाई देने लगती है हालांकि हेलोवीन और डर का आपस में कोई संबंध नहीं है ।डरावने भूतिया चेहरे और अजीबो-गरीब डेकोरेशन हेलोवीन की खासियत है।

हेलोवीन का खुमार सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नहीं अब भारत पर भी चढ़ने लगा है ,खासकर बच्चों में इसका क्रेज देखते ही बनता है। इसी उद्देश्य से बच्चों के मनोरंजन के लिए इस हेलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया । बच्चे भूतिया परिधान पहन कर आए थे । बच्चे बिल्ली के कान और पिशाच के नुकीले दांतों से लेकर चेहरे पर रंग लगाए हुए वे बहुत ही लुभावने लग रहे थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।