हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर के बाल वाटिका वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शनिवार को चिल्ड्रन पार्क में
आयोजित एक मनोरंजक एवं शैक्षिक पिकनिक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही
थी जब वे पार्क में घूमते, खेलते और विभिन्न मजेदार गतिविधियों का आनंद लेते दिखाई दिए।पार्क में लगे झूले,
स्लाइड्स और अन्य खेल सामग्री ने बच्चों को बेहद आकर्षित किया। सभी बच्चों ने अपने साथियों के साथ मिलकर
खूब मस्ती की और उल्लासपूर्ण वातावरण का आनंद उठाया।
पिकनिक के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ भी
परोसे गए, जिन्हें बच्चों ने बड़े चाव से खाया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षक बच्चों के साथ रहे और सुरक्षा व अनुशासन का
विशेष ध्यान रखते हुए पिकनिक को सफल और यादगार बनाया।यह पिकनिक बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रही,
बल्कि उनके लिए ज्ञानवर्धक अनुभव भी बनी। इस यात्रा ने बच्चों के मन में सुंदर और अविस्मरणीय यादें संजो दी
।विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की पिकनिक गतिविधियाँ बच्चों में सामाजिकता,
आत्मविश्वास और समूह में कार्य करने की भावना विकसित करती हैं।

हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकात्मक
ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से भी जोड़ना है। हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम
आयोजित करते रहेंगे, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
Author: Himachal Samvaad











