हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ बड़े उत्साह और
उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने
पूरे आत्मविश्वास और प्रभावी प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता
का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जागृत करना और उन्हें अभिव्यक्ति का
मंच प्रदान करना था।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वक्तृत्व कौशल
से सभी को प्रभावित किया। कक्षा 8वीं से निवेदिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी,
जबकि करुल द्वितीय और अखिलेश एवं उन्नति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा
9वीं से आरुषि, जानवी और अनिष्का ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, पावनी को
द्वितीय और रिज़वान को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह कक्षा 10वीं से अन्नयश्री ने उत्कृष्ट
प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, कीर्ति द्वितीय स्थान पर रही और अथर्व एवं
शाद आलम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता का संचालन मधुबाला, अथर्व
और सहज ने बड़े ही आत्मीय और आकर्षक अंदाज़ में किया, जिससे पूरा वातावरण रोचक
और ऊर्जावान बना रहा। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती संगीता ठाकुर रहीं, जबकि समन्वयिका
के रूप में श्रीमती कंचन लखनपाल और श्रीमती मनीषा मारवाह ने अपनी भूमिका निभाई।
निर्णायक मंडल में श्री रिंकू और सुश्री अंकिता ने निष्पक्ष निर्णय देते हुए विजेताओं का चयन
किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई
दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की
मेहनत, आत्मविश्वास और भाषा के प्रति प्रेम की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी
संस्कृति और पहचान की धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी के सहयोग से और सशक्त बनाया जा
सकता है।
इस अवसर ने न केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत किया, बल्कि हिंदी
भाषा के प्रति सम्मान और अपनत्व को भी प्रोत्साहित किया।
Author: Himachal Samvaad












