हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में ' ग्रीन कलर डे, का आयोजन

हमीरपुर ,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में बालवाटिका कक्षाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नैना लखनपाल रहीं
तथा संयोजक के रूप में श्रीमती कंचन लखनपाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रीन कलर
डे के आयोजन की शुरुआत नन्हे-मुन्नों के नृत्य और कविता पाठ से हुई। बच्चों ने पूरे उत्साह और
आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी बालवाटिका कक्षाओं ने मिलकर विद्यालय प्रांगण के
बाहर पौधारोपण गतिविधि में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा के अंदर बच्चों
ने पेपर टियरिंग और पेस्टिंग की आकर्षक गतिविधि भी की। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की
सृजनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।
प्राचार्या प्रो. नैना लखनपाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न
केवल सीखने को रोचक बनाती हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।