हिम अकादमी पब्लिक स्कूल को गर्व का अनुभव हुआ है जब कक्षा नवमीं की इनाया अत्री और
कक्षा दसवीं के आयुष चांगरा ने एन.सी.ईआर.टी योग ओलंपियाड (अंडर-17 बॉयज एंड गर्ल्स)
में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किए हैं। यह प्रतियोगिता 22 मई 2025 को
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिडवीं में आयोजित की गई थी। दोनों छात्रों ने योग में
अपना अनुशासन, क्षमता और समर्पण दिखाते हुए राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए
चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे उनके योग शिक्षक श्री
जिमी ठाकुर का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने इनाया और
आयुष को इस मुकाम तक पहुँचाया। आज प्रार्थना सभा में इन दोनों बच्चों को विद्यालय की
प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल और अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ० हिमांशु शर्मा द्वारा
मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने इनाया , आयुष और
योग शिक्षक जिमी ठाकुर को इस अद्भुत उपलब्धि पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल
भविष्य की कामना की।
Author: Himachal Samvaad












