दुगनेहड़ा,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, दुगनेहड़ा में 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पुस्तक मेले
का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंद्रप्रभा लखन पाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता गुप्ता,
वंशिका मैडम तथा अन्वेषिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।पुस्तक मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की
आदत विकसित करना, साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा ज्ञान के नए आयामों से परिचित करवाना है। मेले में
विभिन्न प्रकाशनों की कहानी, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा बाल साहित्य से
संबंधित सैकड़ों पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।विद्यालय के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक पुस्तक मेले में भाग ले रहे हैं और अपनी
रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन कर रहे हैं।
Author: Himachal Samvaad












