हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रो० आर.सी. लखनपाल की आत्मकथा का भव्य विमोचन

हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल (Him Academy Public School) के चेयरमैन प्रो० श्री आर.सी.
लखनपाल की आत्मकथा का आज बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में विमोचन किया
गया। इस खास अवसर पर शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने
अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।विमोचन समारोह में वक्ताओं डा. एच.आर.शर्मा और टी.आर.शर्मा
ने प्रो० श्री आर.सी. लखनपाल के जीवन संघर्षो, उनके शैक्षिक योगदान तथा सामाजिक सेवाओं
को सराहा और कहा कि उनकी आत्मकथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत
बनेगी।साहित्यिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण उस समय साक्षी बना जब प्रतिष्ठित
लेखक प्रो०आर.सी. लखनपाल की आत्मकथा का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ। समस्त
शिक्षक वर्ग और गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस गरिमामय आयोजन
में प्रो० आर.सी. लखनपाल की जीवन यात्रा को शब्दों में पिरोती आत्मकथा का अनावरण हुआ,
जो साहित्य जगत में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात रही कि
हमारी उपस्थिति में यह विमोचन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तित्व, साहित्यप्रेमी, शिक्षाविद् उपस्थित रहे। समारोह का
माहौल भावनात्मक, प्रेरणादायी और गर्व से परिपूर्ण रहा।
यह विमोचन न केवल लेखक की साहित्यिक यात्रा का उत्सव था, बल्कि जीवन के अनुभवों और
संघर्षों से भरी उनकी प्रेरक कहानी का साक्षात् दर्शन भी था। यह क्षण हमारे जीवन की स्मृतियों
में सदैव अंकित रहेगा।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों आयोजन किया गया, जिसने इस
अवसर को और भी यादगार बना दिया। इस आत्मकथा में प्रो० श्री आर.सी. लखनपाल ने अपने
जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को बेहद सहज और प्रेरक ढंग से सांझा किया है, जो
न सिर्फ शिक्षकों और छात्रों बल्कि हर पाठक के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।समारोह के अंत में
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती नैना लखनपाल जी ने सभी इस समारोह में उपस्थित
गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।