हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड में लहराया परचम

हमीरपुर,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी
ओलंपियाड 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रार्थना सभा में
अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा तथा समन्वयिका श्रीमती कंचन लखनपाल ने विजेता
विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किए। विद्यालय के
कुल 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन तथा 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ
एक्सीलेंस प्राप्त हुआ। माही हीर, सारस भारद्वाज, वेदार्थ डबरा, नमन मल्कानिया, अव्यान शर्मा,
आद्विका, रिहाना ठाकुर, श्रीमपुरी, आहाना ठाकुर, अर्षित मेहरा, आद्विक शर्मा, श्रीया शर्मा, अथर्व
चौहान, आरव शर्मा, तितिक्षा पटियाल, सभ्य महाजन, अनिकेत कौण्डल आदि विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन
मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, वहीं आरयाना, आरव भारद्वाज, निवृत्ति, नव्या शर्मा,
आरध्या ठाकुर, अथर्व ठाकुर, अवनि शर्मा, नमन जैन, आर्यांश चंदेल, अर्णव जस्वाल, आयुष्मान सिंह
बनयाल, भार्गवी वशिष्ठ, विवान कुमार शर्मा, अवनी शर्मा, करुल, ज़िनल ठाकुर, सना सिंह ठाकुर,
अद्वैत राणा, आरुषि, सहर शर्मा, कीर्ति शर्मा, अर्णव शर्मा, दिव्यांशी अटवाल, यजत नैयर, सृजन पंडित
और श्रेया शर्मा ने गोल्ड मैडल ऑफ़ एक्सीलेंस प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. हिमांशु
शर्मा ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल बताया तथा हिंदी
विभाग को बधाई दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।