हमीरपुर,
हिम अकादमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता, मूल्याधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के
सर्वांगीण विकास की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जेईई मेन की अंतिम मेरिट सूची (वैध श्रेणियों के
परसेंटाइल सहित) में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के 57 विद्यार्थियों ने उच्च परसेंटाइल प्राप्त कर
उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की, जिससे विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक संस्कृति, समेकित शिक्षण प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों
के मार्गदर्शन और सतत मूल्यांकन पद्धति की प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी
परीक्षाओं में विद्यार्थियों की निरंतर सफलता तथा उत्कृष्ट परिणामों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जारी मेरिट सूची के अनुसार नीलाक्षी ने 99.20 परसेंटाइल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित
किया। उनके पश्चात विहान बंसल (98.92), अनिरुद्ध सिंह पठानिया (98.92), सोहम शर्मा (98.50), शाश्वत शर्मा
(97.97), आनंदिता चौधरी (97.58), आदित्य मोदगिल (96.09), अंशुल (95.63), अगस्त्य (95.02), संचीत शर्मा
(95.02), पूर्वी (94.86), वामन (94.79), साई नमन (94.09), उज्ज्वल (95.04), अधिराज सिंह चंदेल (93.38), साधिक
श्रेयनिरंकारी (92.12), धैर्य डोगरा (92.4), कनिका ठाकुर (91.06), अपूर्व शर्मा (90.85), अनिरुद्ध खत्री (90.14), सूर्यांश
शर्मा (90.01), रिया रंगड़ा (89.30), उत्कर्ष (89.17), अकुल डोगरा (89.01), पुष्कर (89.00), सानवी कटोच (88.63),
हर्षित (88.34), कार्तिकेय शर्मा (88.01), सोनम (87.90), गौरव ठाकुर (87.32), ओम सनवाल (87.30), प्रियंशु
(87.00), मयंक सूद (86.17), शिवांश (86.01), निडोन (85.92), स्टैनजिन तसेरिंग (85.60), करण पाल (85.14),
त्रिशला (85.02) तथा शायन, सक्षम डोगरा, अर्श, राशिव गुलेरिया, आदर्श, यश, शांभवी, समीक्षा, उदय, शुभम, सुजल,
आयुष, नॉरज़म, सक्षम, कनिका, तक्षिल, सक्षम शर्मा और सानिया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के लिए हार्दिक
बधाई दी तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन की सराहना की। विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन
और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हुए उच्च शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया
गया। यह सफलता संस्थान की उस सुदृढ़ परंपरा को दर्शाती है, जिसमें अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्ट मार्गदर्शन को
सर्वोपरि माना जाता है। संस्थान के निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने सभी परिसरों के प्राचार्यों, शिक्षकों और
सहयोगी कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने
प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल, प्राचार्य (शैक्षणिक) डॉ. हिमांशु शर्मा, श्रीमती शशिबाला (हीरानगर परिसर),
विनीता गुप्ता प्रधानाचार्या (दुगनेहड़ा), उप-प्राचार्य श्री अश्विनी कुमार, डीएसडब्ल्यू श्री संजीव कुमार, डीडीएसडब्ल्यू श्री
कमल ठाकुर, श्री विकास, क्षितिज धवन, श्री संजय, श्रीमती आरती ठाकुर तथा श्री संतोष ठाकुर सहित समस्त स्टाफ के
समर्पित प्रयासों की सराहना की। हिम अकादमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए
रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है। जेईई मेन में यह
उल्लेखनीय सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त
प्रमाण है।
Author: Himachal Samvaad








